Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : चलती कार का पहिया निकला, खाई में गिरी, युवक की मौत और दो घायल

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 1 जनवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में गोला मोहम्मदी हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार कार का एक पहिया निकल गया। इससे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की जान चली गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाईवे पर हुआ हादसा, मदद को दौड़े ग्रामीण

ये भी पढ़ें:

यह हादसा हाईवे पर हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम ममरी के पास हुआ। बताते हैं मोहम्मदी की तरह से आ रही तेज रफ्तार कार का एक पहिया अचानक निकल गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और पुल‍िस को सूचना दी।

कार में सवार तीन लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस की मदद से इलाज के लिए भेजा। इस बीच प्रियांशु (20) निवासी नौवां खेड़ा थाना मैलानी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कपिल कुमार (34) निवासी धीरावा और अंकुश वर्मा (16) निवासी इमलिया कोठी को गोला समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें  Holika Dahan को लेकर टूटा भ्रम! ज्योतिषविदों ने बताई सही तिथि, जानिए चंद्र ग्रहण के बीच कब किस समय होलिका दहन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link