Uttar Pradesh

मेरठ में मेयर का बड़ा फैसला!….कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें

अनमोल शर्मा

मेरठ, 1 जुलाई 2025 :

सावन माह की पवित्र कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ नगर निगम ने एक अहम निर्णय लिया है। नगर निगम के मेयर हरिकांत आहलुवालिया ने घोषणा की है कि यात्रा के दौरान शहरभर में सभी नॉनवेज और मांस बेचने वाली दुकानों को बंद कराया जाएगा। यह फैसला बहुसंख्यक समाज की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मेयर आहलुवालिया ने कहा कि, “कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। कांवड़िए कई किलोमीटर पैदल चलकर गंगाजल लाते हैं, ऐसे में उनके मार्ग में मांस की दुकानें खुली रहना उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।” उन्होंने संबंधित प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे इस दौरान अपनी दुकानें बंद रखें और किसी प्रकार की पहचान न छुपाएं।

ये भी पढ़ें:

मेयर ने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि सार्वजनिक धार्मिक भावना के सम्मान में लिया गया कदम है। नगर निगम द्वारा इसकी निगरानी के लिए विशेष टीमें भी गठित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें  शेयर बाजार अपडेट: सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त, एचडीबी फाइनेंशियल और एनएसीएल इंडस्ट्रीज में जोश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link