Ho Halla SpecialUttar Pradesh

गूगल मैप से भटके फ्रांसीसी नागरिक, सही रास्ते पर लाई पुलिस

लखनऊ, 24 जनवरी 2025:

यूपी के बरेली जनपद से साइकिल द्वारा गूगल मैप के सहारे काठमांडू जा रहे दो फ्रांसीसी नागरिक रास्ता भटक गए। दोनों बहेड़ी में चुरैली डैम के करीब पहुंच गए। रास्ता भटक जाने की आशंका होने पर दोनों ने पास में ही चौकी पर जाकर पुलिस से मदद मांगी। भाषा की समस्या होने पर पुलिस ने अफसरों की मदद से उन्हें सही रास्ता बताया तब वो आगे बढ़ सके।

दिल्ली से साइकिल द्वारा काठमांडू जाने को निकले हैं दोनों फ्रांसीसी

पुलिस के मुताबिक फ्रांस के सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस व
ब्रायन जैक्स गिलबर्ट 16 दिन पूर्व सात जनवरी को फ्लाइट से दिल्ली आए थे। उन्हें साइकिल से नेपाल के काठमांडू जाना था। वो दोनों दिल्ली से साइकिल द्वारा गूगल मैप के सहारे अपने लंबे सफर पर चल पड़े। बीती रात वो रास्ता भटक कर बरेली जिले में बहेड़ी के चुरेली बांध के पास पहुंच गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने देखा तो दोनों को पुलिस चौकी ले आए।
चौकी पर मौजूद पुकिसकर्मी फ्रांसीसी नागरिकों की भाषा नहीं समझ पाए तब एसएसपी तक जानकारी पहुंची। एसएसपी ने फोन पर उनसे बात कर समस्या समझी और फिर उन्हीं के निर्देश पर चौकी पुलिस ने उन्हें नक्शा बनाकर सही रास्ते की जानकारी दी इसके बाद उनका काठमांडू का सफर फिर शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  CM योगी ने सुनाई मूक-बधिर बच्ची ‘खुशी’ की प्रेरक कहानी, भावुक हुए सभागार के लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link