CrimeUttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : बहन से विवाद में गुस्साई महिला ने, अपने 9 महीने के बच्चे को छत से फेंका, दर्दनाक मौत

बलिया, 27 जनवरी 2025

अपने मायके में रह रही 27 वर्षीय एक विवाहित महिला ने शनिवार सुबह अपने नौ महीने के बच्चे को कथित तौर पर छत से फेंक दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, अंजू देवी का अपनी बहन के साथ विवाद हो गया था, जिसके दौरान उसने कृष्णा नगर इलाके में अपने दो मंजिला घर के ऊपर से लड़के को फेंक दिया।

बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि शिशु को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अंजू देवी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बच्चे की दादी शोभा देवी की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अंजू देवी ने प्रेम विवाह किया था और पिछले दो साल से वह अपनी मां के साथ उनके घर पर रह रही थी। अंजू की बड़ी बहन मनीषा भी पिछले दो महीने से उसी घर में रह रही थी।

ये भी पढ़ें  सुल्तानपुर : भाजपा विधायक ने लगवाया महाराजा बिजली पासी के नाम का बोर्ड… समर्थक ही नाराज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link