Uttar Pradesh

घर में मिलीं मां-बेटा व बहू की लाश… रात भर बिलखता रहा 6 माह का मासूम

प्रतापगढ़, 26 जून 2025:

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किराना व्यापारी के घर सनसनीखेज घटना हुई। सुबह दुकान न खुलने पर घर में देखा गया तो अंदर किराना व्यापारी उसकी पत्नी और मां की लाशें पड़ीं थी। 6 माह का मासूम बच्चा रो रहा था। मृतक की बुजुर्ग नानी ने पुलिस को सूचना दी। पहली नजर में इसे खुदकुशी माना जा रहा है लेकिन वजह साफ नहीं हो सकी।

लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार में रहने वाले अंकित पटवा किराने की दुकान चलाता है। इसी दुकान के ऊपर उसका घर भी है। गुरुवार की सुबह देर तक दुकान न खुलने पर उसकी नानी यशोदा देवी उसके घर के ऊपरी हिस्से में पहुंचीं। अंदर बेड पर तीन लाशें पड़ीं थीं। इनमें अंकित पटवा उसकी पत्नी रिया और मां आशा पटवा शामिल थे। यशोदा देवी की सूचना पर पुलिस मौके पर आई।

घटनास्थल का जायजा लेने पर पता चला कि तीनों के मुंह से झाग निकल कर चेहरे पर मौजूद था। पुलिस को शक है कि भोजन के जरिये शरीर मे जहर गया होगा। ये काम तीनों में किसने किया और उसकी क्या वजह है ये पता नहीं चल सका है। मृतक अंकित की नानी यशोदा देवी की मानसिक हालत ठीक नहीं है और सुरक्षित बच गया छह माह का बच्चा कुछ बता नहीं सकता है। पुलिस ने बच्चे को संरक्षण में ले लिया है। एएसपी संजय राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। हत्या या खुदकुशी दोनों एंगल से जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  इटावा जेल के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कार्यकर्ताओं से मिलने से रोकने पर भड़के

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link