Uttar Pradesh

शिव गुरु महोत्सव में पहुंचीं दीदी बरखा… सीएम योगी कीजमकर तारीफ की

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 26 नवंबर 2024:

शिव का संदेश लेकर शिव गुरु महोत्सव रांची से दीदी बरखा गोरखपुर पहुंचीं। यहां शिव समागम महोत्सव के दौरान उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कराए गए गोरखपुर के विकास कार्यों को जमकर सराहा।

शिव शिष्या दीदी बरखा आनंद ने कहा कि इससे पहले 2017 में हम गोरखपुर आए थे। तब में और वर्तमान गोरखपुर में काफी बदलाव हुआ है। प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के नए आयाम लिखे हैं। मंगलवार को शिव शिष्य परिवार की ओर से फर्टिलाइजर ग्राउण्ड गोरखपुर में शिव गुरू महोत्सव आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें:

शिव शिष्य साहब श्री हरीन्द्रानन्द जी के संदेश को लेकर आयीं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता दीदी बरखा ने कहा कि शिव जगतगुरु हैं। जगत का एक-एक व्यक्ति चाहे वह किसी धर्म, जाति, सम्प्रदाय का हो, शिव को अपना गुरू बना सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उधार न मिलने पर युवक ने किया हंगामा……छत पर जाकर लहराया तमंचा, वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link