CrimeUttar Pradesh

इटावा : पत्नी ने रची साजिश, मनोज को उसके ममेरे भाइयों ने लगाया था ठिकाने

अशरफ अंसारी

इटावा, 6 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा के बढ़पुरा क्षेत्र में मानिकपुर मोड़ के रास्ते पर दो दिन पूर्व संदिग्ध हालात में मृत मिले मनोज कुमार (35) की हत्या की गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को मनोज की पत्नी, उसके ममेरे भाई रोहित और राहुल को गिरफ्तार किया है।

पति के ममेरे भाई से था प्रेम प्रसंग, दी हत्या की सुपारी

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि मनोज के ममेरे भाई रोहित का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान उसका मनोज की पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गया। मनोज अपनी पत्नी को मारता-पीटता एवं परेशान करता था। इससे दुखी पत्नी ने मनोज की हत्या करने के लिये रोहित को 3.50 लाख रुपये देने की बात कही। उसे 15 हजार रुपये एडवांस भी दिए।

Advertisement

पुलिस का खुलासा : आरोपियों ने शराब पिलाकर मारा

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 3 जनवरी की रात अपने भाई राहुल के साथ मनोज को नुमाइश दिखाने के बहाने घर से बाहर ले गया। उसे शराब पिलाई और सिर पर ईंट से हमला करके उसकी हत्या कर दी। शव को यमुना में फेंकने के लिए बाइक से जा रहे थे लेकिन मानिकपुर जाने वाले रास्ते पर गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपी भाग निकले।

ये भी पढ़ें  सूबेदारगंज आरओबी की डेट फाइनल, जल्द शुरू होगा आवागमन, महाकुंभ में मिलेगा लाभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link