Uttar Pradesh
बस्ती: बहन को प्रपोज करने पर इनकार, युवक ने कुल्हाड़ी से किया हमला।

बस्ती,10 जनवरी 2025
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी से इंकार करने पर लड़की और उसके परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लक्ष्मी नाम की लड़की ने श्याम चरण नामक युवक को भाई मानते हुए उसकी प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिससे श्याम ने गुस्से में आकर हत्या की साजिश बनाई। जब श्याम ने लक्ष्मी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, तो वह किसी तरह बचकर कमरे में छिप गई, लेकिन आरोपी ने उसकी मां और बहनों पर भी हमला किया।
घटना के बाद पड़ोसियों ने वीडियो बना ली, जिससे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






