NationalPoliticsUttar Pradesh

पीएम ने कनपुरिया स्टाइल में पाक को चेताया, कहा…दुश्मन कहीं भी हो ‘हौंक’ दिया जाएगा

कानपुर, 30 मई 2025:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपी के कानपुर में दो घण्टे से अधिक का समय बिताया। शहीद शुभम के परिवार से मिले। सीएसए के मैदान में 47,600 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर पाकिस्तान को कनपुरिया स्टाइल में चेताया। उन्होंने कहा कि दुश्मन कहीं भी हो ‘हौंक’ दिया जाएगा।

यूपी औद्योगिक सम्भावनाओं वाला प्रदेश

सीएसए मैदान में पीएम की जनसभा में सिर्फ कानपुर नहीं बल्कि आसपास के जनपदों से हजारों लोग पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भारत माता की जय के उद्घोष से शुरू हुए संबोधन में पीएम ने यूपी को औद्योगिक सम्भावनाओं वाला प्रदेश बताते हुए कहा कि जो इंफ्रास्ट्रक्चर, जो सुविधाएं, जो संसाधन बड़ी-बड़ी metro cities में होती हैं। वो सब अब अपने कानपुर में भी दिखने लगी हैं। कानपुर मेट्रो इस बात का सबूत है कि अगर सही इरादों, मजबूत इच्छाशक्ति और नेक-नीयत वाली सरकार हो, तो देश और प्रदेश के विकास के लिए कैसे ईमानदारी से प्रयास होते हैं।

ये भी पढ़ें:

दुश्मनों की नींद उड़ाने वाली ब्रम्होस का नया पता है यूपी

Advertisement

एक समय जहां से पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे। वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं। यहां पास में ही अमेठी में AK203 राइफल का निर्माण शुरू हो चुका है। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उस ब्रह्मोस मिसाइल का भी नया पता उत्तर प्रदेश है। इस साल के बजट में हमने मेक इन इंडिया के लिए मिशन मैनुफैक्चरिंग की घोषणा की है। इसके तहत लोकल उद्योगों को, उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर में दिखी मेक इन इंडिया की ताकत

ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरुरी है ही। ये देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरुरी है। इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया।

दुश्मन धोखे में न रहे ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ

यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण रद्द करना पड़ा। इस हमले का शिकार कानपुर के शुभम भी हुए। वह पीड़ा, कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बेटियों-बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया में देखा गया। हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने सैंकड़ों मील अंदर घुसकर तबाह कर दिए। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ाकर युद्ध रोकने की मांग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैं सेना के शौर्य और पराक्रम को सैल्यूट करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह दुश्मन किसी धोखे में न रहे। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है

आतंक के खिलाफ तीन सूत्र बताकर कनपुरिया स्टाइल में दी वार्निंग

पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा। उसका समय, जवाब देने का तरीका और जवाब देने की शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा भारत अब एटम बम की गीदड़ भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। तीसरा आतंकियों के आका और आतंकी सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखा। अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  पिटबुल डॉग लेकर रोड से गली तक नशे में दौड़ाई कार... कई राहगीर घायल, पुलिस ने पकड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link