Lucknow City

अवैध कॉलोनियों पर LDA का बुलडोजर प्रहार, 18 बीघे में फैली दो प्लाटिंग ध्वस्त

लखनऊ के गोसाईंगंज और बीबीडी क्षेत्र में चला अभियान, बिना ले-आउट पास विकसित हो रही कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई

लखनऊ, 28 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का बुलडोजर अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इस क्रम में एलडीए की प्रवर्तन टीम ने गोसाईंगंज और बीबीडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18 बीघा जमीन पर की जा रही दो अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा कराए गए अनियोजित विकास कार्यों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम द्वारा की गई। जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि बीबीडी क्षेत्र के ग्राम नूरपुर बेहटा में शेखर प्रधान, गुड्डू शर्मा, शमशाद और अन्य लोगों द्वारा लगभग 16 बीघा क्षेत्रफल में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां बिना ले-आउट स्वीकृत कराए प्लाटिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा था।

WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.21.04 AM

ये भी पढ़ें:

इसी प्रकार गोसाईंगंज क्षेत्र के महमूदपुर में राजपुर मार्केट के पास दिनेश पाल और अन्य लोगों द्वारा करीब दो बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। दोनों मामलों में एलडीए से नक्शा और ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया था। इन मामलों को गंभीर मानते हुए विहित न्यायालय में वाद दायर किया गया। न्यायालय से ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन में एलडीए की टीम पुलिस बल और मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।

Advertisement

एलडीए इससे पहले भी चिनहट, सुशांत गोल्फ सिटी, गोमतीनगर, गोसाईंगंज, मोहनलालगंज, इंदिरानगर, सरोजनीनगर और काकोरी समेत कई इलाकों में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ बड़े अभियान चला चुका है। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों के विरुद्ध होने वाले किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  हमीरपुर पुल हादसा : सीएम का ऐलान... मृतकों के परिवारों को मिलेगी 5 लाख की मदद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link