Lucknow City

Lucknow News : प्लॉट खरीदने का मौका बढ़ा… वरुण विहार व नैमिष नगर योजना में कब तक करा सकेंगे पंजीकरण

बैंक अवकाश के चलते एलडीए ने तीन दिन बढ़ाई आवेदन की समय सीमा, दोनों योजनाओं में 4,520 भूखंडों के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया, एकमुश्त भुगतान करने वालों को आवंटन में मिलेगी वरीयता

लखनऊ, 24 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अपना प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की महत्वाकांक्षी वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं में भूखंडों के पंजीकरण की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक आवेदक 27 अक्टूबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। बैंक अवकाश और आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है। दोनों योजनाओं को लेकर आवेदकों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अक्टूबर के चौथे शनिवार और रविवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश होने के कारण आवेदकों को पंजीकरण की धनराशि जमा करने में परेशानी हो सकती थी। इसी को देखते हुए आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे इच्छुक लोगों को पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों योजनाओं में भूखंडों के लिए पंजीकरण केवल प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in के माध्यम से ही किया जा सकेगा। इसके साथ ही जो आवेदक भूखंड की कीमत का एकमुश्त भुगतान करने का विकल्प चुनेंगे उन्हें आवंटन में वरीयता प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

नैमिष नगर योजना : 4,100 एकड़ में विकसित हो रही नई टाउनशिप

सीतापुर रोड पर 4,100 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण में 1,673 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला गया है। इसमें ब्रह्म खंड, भूमि खंड फेज-1 और भूमि खंड फेज-2 शामिल हैं। योजना में 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं। यहां भूखंड की दर 3,800 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित की गई है।

Advertisement

वरुण विहार योजना : 2,847 भूखंडों के लिए आवेदन

आगरा एक्सप्रेस-वे के निकट 6,580 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही वरुण विहार योजना के प्रथम चरण में 2,847 भूखंडों के लिए पंजीकरण हो रहा है। इसके तहत काशी खंड, कैलाश खंड फेज-1 और कैलाश खंड फेज-2 में भूखंड उपलब्ध हैं। योजना में 112.5 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर तक के भूखंडों की पेशकश की गई है। यहां भूखंड की दर 2,800 रुपये प्रति वर्गफीट तय की गई है।

दोनों योजनाओं में 4,520 भूखंडों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों के पास अब 27 अक्टूबर तक आवेदन करने का अवसर है। एलडीए ने आवेदकों को सलाह दी है कि पंजीकरण से पहले संबंधित योजना की शर्तों, भुगतान संबंधी नियमों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें।

ये भी पढ़ें  लखनऊ की अनंत नगर योजना के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, LDA पर मुआवजे में कटौती का आरोप

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link