Uttarakhand

आस्था की रोशनी बड़े पर्दे पर : धामी ने नीब करौरी बाबा पर फिल्म का पोस्टर-प्रोमो किया लॉन्च

मुख्यमंत्री बोले- फिल्म श्रद्धा, सेवा और मानवता के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती भी थे मौजूद

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 13 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म को केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति न बताते हुए इसे श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं सरलता, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं। ये वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित फिल्में भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण और प्रसार में अहम भूमिका निभाती हैं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-13 at 3.23.35 PM

Advertisement

धामी ने विश्वास जताया कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और विशेष रूप से युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्देशक एवं निर्माता दल को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी। इस अवसर पर योगगुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह समेत कई लोग और कलाकार उपस्थित रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में 'ऑपरेशन कालनेमि' की बड़ी कार्यवाई, 82 फर्जी बाबा गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link