Lucknow City

तहसील में सर्वर फेल होने से अटकी रहीं रजिस्ट्री… इंतजार में बीता पूरा दिन

पैसा ट्रांसफर करने के बाद भी नहीं हो सकी रजिस्ट्री, देर रात तक इंतजार के हालात बने, वकीलों ने कहा समस्या रोज की बन चुकी, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ रहा गुस्सा

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 13 अप्रैल 2026:

मोहनलालगंज तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सर्वर ठप होने से सोमवार को दिनभर कामकाज ठप रहा। सुबह से पहुंचे खरीदार और विक्रेता परिसर में इधर-उधर भटकते रहे, मगर काम शुरू नहीं हो सका। आखिरकार दूर-दराज से आए लोगों को मायूस लौटना पड़ा।

अधिवक्ता रामेंद्र सिंह, अंकित सिंह, सुरेश कुमार, अभिषेक सिंह और उद्भव मिश्रा ने बताया कि सर्वर की दिक्कत अब आम बात हो गई है। हर दूसरे दिन यही हाल रहता है। रजिस्ट्री कराने आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, कई बार देर रात तक बैठे रहना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-13 at 3.50.36 PM

रायबरेली से आए रामकुमार सुबह ही तहसील पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि जमीन खरीदने के लिए पैसे विक्रेता के खाते में डाल दिए, लेकिन सर्वर बंद होने से रजिस्ट्री नहीं हो सकी। दिनभर इंतजार के बाद भी काम नहीं हुआ, जिससे चिंता बढ़ गई।

सुल्तानपुर के राजेश्वर ने बताया कि विक्रेता ने पैसा मिलने के बाद ही दस्तखत करने की बात कही थी। पैसा भेजने के बाद जब तहसील पहुंचे तो पता चला सर्वर ही नहीं चल रहा है। इस वजह से पूरा दिन खराब हो गया।

सर्वर बंद रहने से तहसील परिसर के बाहर होटल और दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। लोग समय काटने के लिए वहीं डटे रहे। लगातार हो रही परेशानी के बावजूद जिम्मेदार अफसरों की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  'मूट कोर्ट' में तर्क क्षमता से बहस में फूंकी जान... लॉ के बेस्ट छात्रों ने जीते पुरस्कार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button