Entertainment

केस में घिरे स्मृति के एक्स मंगेतर पलाश मुछाल… पैसे के विवाद से बढ़ी बात, SCST एक्ट में FIR

एक्स मंगेतर स्मृति मंधाना का दोस्त है शिकायतकर्ता, टोल प्लाजा पर कहासुनी के दौरान जातिगत टिप्पणी का आरोप, सांगली पुलिस ने शुरू की जांच, 25 लाख के लेनदेन का भी जिक्र

एंटरटेनमेंट डेस्क, 6 मई 2026:

संगीतकार पलाश मुछाल एक बार फिर कानूनी झंझट में फंसते दिख रहे हैं। इस बार मामला निजी रिश्तों से हटकर एक पुराने जानकार के साथ विवाद का है, जिसमें गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, सांगली के रहने वाले विज्ञान प्रकाश माने ने पलाश मुछाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। माने को क्रिकेटर स्मृति मंधाना का बचपन का दोस्त बताया जा रहा है। शिकायत में आरोप है कि 22 नवंबर को सांगली-अष्टा रोड स्थित एक टोल प्लाजा पर दोनों के बीच बहस हुई, जिसमें पलाश ने कथित तौर पर जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मामले की एक और परत पैसों के लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पलाश मुछाल ने एक फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर उनसे करीब 25 लाख रुपये लिए थे। तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो पैसे वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया। विज्ञान माने ने कहा कि जब उन्होंने रकम लौटाने की बात उठाई तो उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ा। आरोप है कि इसी दौरान बातचीत का लहजा बिगड़ा और आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल की गई।

इस मामले के सामने आने के बाद पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना के पुराने रिश्ते की भी चर्चा फिर तेज हो गई है। दोनों की पहले सगाई हुई थी और नवंबर 2025 में शादी की तैयारी थी, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया था। अलग होने की वजह सार्वजनिक नहीं की गई थी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : गर्भवती महिला को अस्पताल ने नहीं किया भर्ती, ठेले पर प्रसव के दौरान बच्चे की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button