Entertainment

विक्रांत मैसी के परिवार को साइबर ठगों ने किया खूब परेशान…अब खुद उसी किरदार में

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ की मदद से बचा परिवार, राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में हैकर की भूमिका में नजर आयेंगे विक्रांत

एंटरटेनमेंट डेस्क, 17 जून 2026:

साइबर फ्रॉड से आम लोग तो क्या फिल्मी सितारे भी अछूते नहीं रहे। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी आगामी वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान खुलासा किया कि उनका पूरा परिवार कई बार साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुका है।

Vikrant Massey, Pritam And Pedro, Rajkumar Hirani web series, Vikrant Massey family fraud, cyber fraud Bollywood, Arshad Warsi Pedro, Jio Hotstar series, Sheetal Thakur bank fraud, Bollywood entertainment news

विक्रांत ने बताया कि ऑनलाइन ठगी की घटनाएं उनके परिवार के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट दो बार और फेसबुक अकाउंट एक बार हैक किया जा चुका है। उनकी पत्नी शीतल ठाकुर जोकि पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, उनके बैंक खाते से भी धोखाधड़ी कर दो बार रकम निकाली जा चुकी है।

हाल ही में उनकी भाभी के पिता के साथ भी एक बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ था। घटना के बाद उन्होंने तुरंत साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ से संपर्क किया। विक्रांत ने कहा कि विशेषज्ञों की मदद से ही वे इस मुश्किल स्थिति से बाहर निकल पाए और आगे के नुकसान से बच सके।

दिलचस्प बात यह है कि वास्तविक जीवन में साइबर अपराध का सामना कर चुके विक्रांत अब पर्दे पर एक खतरनाक हैकर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो में वह मार्टिन नाम के एक शातिर साइबर अपराधी का किरदार निभा रहे हैं।

Vikrant Massey, Pritam And Pedro, Rajkumar Hirani web series, Vikrant Massey family fraud, cyber fraud Bollywood, Arshad Warsi Pedro, Jio Hotstar series, Sheetal Thakur bank fraud, Bollywood entertainment news

साइबर क्राइम की दुनिया पर आधारित इस वेब सीरीज में राजकुमार हिरानी के बेटे वीर भी अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं। वीर ‘प्रीतम’ के किरदार में दिखाई देंगे जबकि अभिनेता अरशद वारसी पुलिस इंस्पेक्टर ‘पेड्रो’ की भूमिका निभाएंगे। प्रीतम एंड पेड्रो 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button