Barabanki City

हाईवे पर रेस्टोरेंट की पार्किंग से एक करोड़ के गहने पार… कार का शीशा तोड़कर चोर ले उड़े बैग

बहराइच से लौट रहे बदोसराय के परिवार की कार को बनाया निशाना, बैग में करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद होने का दावा, भीड़भाड़ वाले रेस्टोरेंट की पार्किंग में हुई वारदात के बाद सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, पुलिस फुटेज खंगाल रही

बाराबंकी, 17 जून 2026:

बाराबंकी के नगर कोतवाली इलाके में लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट की पार्किंग से कार का शीशा तोड़कर करोड़ों रुपये के गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि चोर करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

one-crore-jewelry-stolen-car-barabanki-highway-restaurant

जानकारी के मुताबिक बदोसराय निवासी इकराम खान, जो फिलहाल लखनऊ में रहते हैं, मंगलवार रात परिवार के साथ बहराइच से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में रात करीब नौ बजे उन्होंने हाईवे किनारे स्थित शंग्रीला फैमिली रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए गाड़ी रोकी।

ये भी पढ़ें:

परिवार ने कार पार्किंग में खड़ी की और भोजन के लिए रेस्टोरेंट के अंदर चला गया। करीब एक घंटे बाद लौटने पर कार की खिड़की का शीशा टूटा मिला। कार के अंदर रखा गहनों और नकदी से भरा बैग गायब था। इकराम खान ने बताया कि उनके लखनऊ स्थित घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। इसी वजह से सुरक्षा के लिहाज से परिवार के कीमती जेवर साथ रखे गए थे। उनका कहना है कि चोरी हुए बैग में करीब एक करोड़ रुपये के सोने के जेवर और 30 हजार रुपये नकद थे।

Advertisement

one-crore-jewelry-stolen-car-barabanki-highway-restaurant

उन्होंने आशंका जताई कि कार में महिलाओं के मौजूद होने और सामान रखने की गतिविधियों पर किसी की नजर पड़ गई होगी, जिसके बाद चोरों ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक रेस्टोरेंट शाम के समय काफी व्यस्त रहता है और यहां बड़ी संख्या में वाहन खड़े होते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ के बीच हुई इस चोरी ने पार्किंग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बाराबंकी में Slab Collapse: बिना पिलर डाली जा रही स्लैब ढही, मलबे में दबे 9 मजदूर, एक की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link