Lucknow City

लखनऊ : मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में AAP का प्रदर्शन…झड़प के बाद पुलिस ने ईको गार्डन भेजा

स्वास्थ्य भवन चौराहे पर धरने पर बैठे आप कार्यकर्ता, सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया विरोध

लखनऊ, 14 फरवरी 2026:

मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य भवन चौराहे पर एकत्र होकर केंद्र सरकार की व्यापार नीति के खिलाफ नारेबाजी की और धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क किनारे बैठ गए और ट्रेड डील को देश के छोटे व्यापारियों, किसानों और स्थानीय उद्योगों के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय समझौते से घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ेगा और स्थानीय रोजगार प्रभावित हो सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 3.23.10 PM

ये भी पढ़ें:

यहां पहले से मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन धरना जारी रहने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को बसों के जरिए ईको गार्डन भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिना पूर्व अनुमति चौराहे पर धरना देने से यातायात प्रभावित होने की आशंका थी, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई।

वहीं आम आदमी पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की अनुमति नहीं दी जा रही है। धरने के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने जल्द ही स्थिति सामान्य करा दी गई।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 3.23.11 PM

ये भी पढ़ें  लखनऊ : पॉश एरिया के पार्क में मंदिर के नाम पर अवैध कब्जा... इस आदेश पर बुलडोजर एक्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button