Lucknow City

Lucknow News : इकाना के पास CG City में धंसी सड़क, बंद कराया रास्ता, बारिश का कहर या गहरी खुदाई का असर?

प्लासियो मॉल के पीछे बन रही मल्टीलेवल पार्किंग के लिए चल रही ट्रिपल बेसमेंट की खुदाई के पास सड़क खिसकी, एलडीए ने सुरक्षा कारणों से रास्ता बंद कराया, कार्यदायी संस्था करेगी मरम्मत

लखनऊ, 27 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच इकाना स्टेडियम के नजदीक सीजी सिटी में सड़क क्षतिग्रस्त होकर धंस गई। सड़क के ठीक किनारे मल्टीलेवल पार्किंग के लिए करीब 30 फीट गहरी खुदाई चल रही है। लगातार बारिश के बाद रेतीली मिट्टी में पानी का रिसाव बढ़ा और सड़क के एक हिस्से में दरार आने के साथ डामर भी उखड़ गया। हादसे के बाद एलडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के लिहाज से सड़क को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

एलडीए के मुताबिक सीजी सिटी में प्लासियो मॉल के पीछे 6,898 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। पार्किंग के लिए ट्रिपल बेसमेंट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए करीब 30 फीट गहरी खुदाई की जा रही है। प्राधिकरण का कहना है कि खुदाई के दौरान रिटेनिंग वॉल समेत जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए थे।

lucknow-cg-city-ekana-stadium-road-collapse-heavy-rain-excavation (2)

ये भी पढ़ें:

हालांकि, लगातार तीन दिनों की भारी बारिश के बाद निर्माण स्थल के समीप मौजूद रेतीली मिट्टी में अत्यधिक पानी का रिसाव हुआ। इसके चलते निर्माण स्थल से सटी 12 मीटर चौड़ी सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना पर एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी और अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता के अनुसार सड़क के मध्य जिस हिस्से में दरार आई है, उसे फिलहाल पन्नी से कवर कर पानी के रिसाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। एलडीए का कहना है कि क्षति के वास्तविक कारण और उसकी पूरी सीमा की पुष्टि तकनीकी निरीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

प्राधिकरण ने मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था को क्षतिग्रस्त सड़क की जरूरी मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल इस सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। एलडीए के मुताबिक इस मार्ग पर यातायात का प्रभावी संचालन नहीं होता था और आसपास मुख्य तथा वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं। इन वैकल्पिक रास्तों से यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

ये भी पढ़ें  कांग्रेस : मिशन 2026 को लेकर महाबैठक में जुटे दिग्गज...सरकार विरोधी आंदोलन की बनी रणनीति

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link