Lucknow City

झूलेलाल के रंग में रंग रहा लखनऊ, मटकी उत्सव से चालीहा महोत्सव की बढ़ी रौनक

झूलेलाल भवन में श्रद्धा के साथ मना मटकी उत्सव, राजाजीपुरम मंदिर में 56 भोग अर्पित, 25 अगस्त को बाहिराणा साहिब के विसर्जन के साथ भजनों से गूंजेगी झूलेलाल वाटिका

लखनऊ, 23 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में भगवान झूलेलाल के प्रति आस्था और सिंधी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं का पर्व चालीहा महोत्सव रंग जमाने लगा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में धार्मिक आयोजनों के साथ समाज के लोगों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में इंदिरानगर स्थित झूलेलाल भवन में मटकी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में सिंधी समाज की महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मटकी उत्सव में सिमरन बजाज, कोमल लखमानी, नीलम खत्री, बरखा मंध्यान, सोनी मेघानी और वाणी कालानी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। भक्ति और पारंपरिक उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने चालीहा महोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।

lucknow-jhulelal-chaliha-mahotsav-matki-utsav (2)

ये भी पढ़ें:

वहीं राजाजीपुरम स्थित झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल को 56 भोग का प्रसाद अर्पित कर विशेष पूजन किया गया। निशा वलेछा, भावना सुमाणी, मेघना जेसवानी, हर्षी वाधवानी, सुनीता रमानी, चित्रा वलेचा, हर्षा जेसवानी, रत्ना जेसवानी सहित अंश लुंडवानी, प्रकाश गोदवानी, संजय गुरनानी, दीपक गवानी, गुलाब आहूजा, शिव लालवानी, बल्लू खुराना और दिलीप बलेचा ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Advertisement

सक्खर सिंध पंचायत के अध्यक्ष संजय जेसवानी ने बताया कि 25 अगस्त को सिंधी समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं के आटे का बाहिराणा साहिब तैयार कर ज्योत प्रज्ज्वलित करेंगे और भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना के बाद झूलेलाल वाटिका में बाहिराणा विसर्जन करेंगे।

मुरलीधर आहूजा और श्याम किशनानी ने बताया कि 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के तत्वावधान में झूलेलाल वाटिका में विशेष कार्यक्रम होगा। मुंबई से संजू भगत एवं पार्टी भगवान झूलेलाल के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर संगत को भक्ति में सराबोर करेगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में ‘खतरनाक मांझा’ पर सख्ती : कोतवाली में पतंगबाजों ने ली सुरक्षित उड़ान की शपथ

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link