Lucknow CityUttar Pradesh

स्टीयरिंग संभालिए… कल से खुल रहा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 45 मिनट का सफर, महंगा पड़ेगा टोल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन, 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन, रोडवेज बस यात्रियों को एक्सप्रेसवे से सफर के लिए चुकाना पड़ सकता है ज्यादा किराया

लखनऊ, 12 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ से कानपुर तक का सफर नई रफ्तार पकड़ने जा रहा है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के दो प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक शहरों के बीच यात्रा पहले से कहीं अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।

लखनऊ से कानपुर का सफर करीब 45 मिनट में

करीब 3,600 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। इससे लखनऊ से कानपुर का सफर करीब 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे यात्रियों के समय में करीब 50 प्रतिशत तक की बचत होगी।
lucknow-kanpur-expressway-inauguration-rajnath-singh-toll-rates (2)

ये भी पढ़ें:

सुरक्षा के लिहाज से भी बनाया गया हाईटेक

एक्सप्रेसवे को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। पूरे मार्ग पर चार बड़े और 25 छोटे पुल, चार फ्लाईओवर, पैदल यात्रियों के लिए 11 अंडरपास तथा हल्के वाहनों के लिए 13 अंडरपास बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी इसे हाईटेक बनाया गया है। 63 पीटीजेड सीसीटीवी कैमरे, 16 वीडियो डिटेक्शन इंसिडेंट सिस्टम और एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) लगाए गए हैं।
lucknow-kanpur-expressway-inauguration-rajnath-singh-toll-rates (3)

स्पीड लिमिट पार करने पर तत्काल होगा ई-चालान

पूरी सड़क की निगरानी एक केंद्रीय कंट्रोल सेंटर से होगी। किसी भी हादसे की सूचना मिलते ही 15 मिनट के भीतर राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच जाएगा। निर्धारित 120 किमी प्रति घंटे की गति सीमा पार करने वालों का ई-चालान भी तत्काल किया जाएगा।

बस और ट्रक के लिए एक तरफ का टोल होगा 935 रुपये

हालांकि, तेज सफर की यह सुविधा यात्रियों की जेब पर कुछ भारी पड़ सकती है। एक्सप्रेसवे से रोडवेज बसों का संचालन 20 जुलाई के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 137 रुपये है। एक्सप्रेसवे से संचालन शुरू होने पर यह बढ़कर करीब 150 रुपये तक पहुंच सकता है। इसकी वजह एक्सप्रेसवे का अधिक टोल है। बस और ट्रक के लिए एक तरफ का टोल 935 रुपये तथा 24 घंटे के भीतर वापसी पर 1405 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसों का टोल मात्र 95 रुपये है।
lucknow-kanpur-expressway-inauguration-rajnath-singh-toll-rates (4)

एक्सप्रेसवे का लाभ केवल लखनऊ और कानपुर तक सीमित नहीं रहेगा। सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुल्तानपुर के यात्रियों को भी आउटर रिंग रोड और बनी इंटरचेंज के जरिए सीधे एक्सप्रेसवे से जुड़ने की सुविधा मिलेगी। वहीं शहीद पथ से कानपुर रोड आने वाले वाहन एलिवेटेड रोड के माध्यम से सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे।

कार, जीप व एसयूवी के लिए 275 रुपये एक तरफ का टोल

निजी कार, जीप और एसयूवी के लिए एक तरफ का टोल 275 रुपये और 24 घंटे के भीतर वापसी पर 415 रुपये तय किया गया है। हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए यह क्रमशः 445 और 670 रुपये, जबकि भारी वाहनों के लिए 1020 और 1530 रुपये निर्धारित किया गया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखनऊ नगर निगम ने बढ़ाए शुल्क : पार्किंग, सिनेमा, लाइसेंस और टैंकर का पानी अब महंगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button