Lucknow City

Lucknow में LDA का बुलडोजर एक्शन : 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 6 निर्माण सील

सुशांत गोल्फ सिटी में पांच अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर और चिनहट में भी कार्रवाई, बिना नक्शा पास कराए बन रहे कॉम्प्लेक्स और बहुमंजिला भवनों पर कसा शिकंजा

लखनऊ, 17 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराने वालों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण की टीमों ने सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में करीब 65 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। वहीं, गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर, खुर्रमनगर और चिनहट में छह अवैध आवासीय एवं व्यावसायिक निर्माण सील किए गए। एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 और जोन-5 की टीमों ने यह कार्रवाई की।
lucknow-lda-action-illegal-plotting-sushant-golf-city (2)

इन क्षेत्रों में ध्वस्त की गई अवैध प्लाटिंग

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के मलूकपुर, बक्कास, सरसवां और अहिमामऊ में अभियान चलाया गया। यहां राम अवतार, एके सिंह, सुनील यादव, अक्षय सिंह, राकेश, लक्ष्मण मिश्रा और अन्य लोगों द्वारा करीब 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार में अर्चना कौशल, सुनील कुमार जायसवाल और अन्य द्वारा अनधिकृत रूप से बनाए जा रहे दो बहुमंजिला भवनों को सील कर दिया गया।
lucknow-lda-action-illegal-plotting-sushant-golf-city (3)

कॉम्प्लेक्स से व्यावसायिक भवन तक पर कार्रवाई

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि सर्वोदय नगर में विकास भवन के पास मुन्ना और अन्य द्वारा करीब 300 वर्गमीटर भूखंड पर कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। इंदिरा नगर के पानी गांव में मोहम्मद जमाल द्वारा करीब 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, खुर्रमनगर के अबरार नगर में अरविंद मिश्रा, हरिनाम और अन्य द्वारा करीब 400 वर्गमीटर भूखंड पर कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा चिनहट में अयोध्या रोड स्थित दयाल रेजीडेंसी में गौरव पाण्डेय और अन्य द्वारा करीब 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए जा रहे इन चारों निर्माणों को सील कर दिया गया।
lucknow-lda-action-illegal-plotting-sushant-golf-city (4)

Advertisement

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा है। एलडीए ने स्पष्ट किया है कि शहर में नियोजन नियमों के उल्लंघन पर प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें  Lokayukta के 50 साल पूरे, CM योगी की नसीहत- शिकायत करो, मगर झूठी नहीं, जनविश्वास से खिलवाड़ पर कसेगा शिकंजा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link