Sports

Cricket News : न्यूजीलैंड दौरे पर बुमराह की ‘धमाकेदार’ वापसी, वनडे में गिल-अय्यर की दोहरी कप्तानी, कुशाग्र को पहली बार मौका

टेस्ट टीम में पंत और आकाशदीप की वापसी, वनडे से जडेजा बाहर, आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान, रोहित-कोहली पर भी रहेंगी नजरें

खेल डेस्क, 17 अक्टूबर 2026:

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। टेस्ट टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी ने जहां तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दी वहीं वनडे टीम में कप्तानी का अनोखा प्रयोग चर्चा का केंद्र बन गया है। शुभमन गिल शुरुआती तीन वनडे में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे और आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तान की भूमिका निभाएंगे। टेस्ट टीम में ऋषभ पंत और आकाशदीप को भी जगह मिली है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच टी-20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा हैं जबकि बुमराह को टेस्ट तक सीमित रखा गया है।
india-tour-of-new-zealand-2026-squad-bumrah-iyer (2)

एक साल बाद टेस्ट में लौटे बुमराह, पंत को भी मौका

भारतीय टेस्ट टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी सबसे बड़ी खबर है। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। करीब एक साल बाद उनकी वापसी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को नई धार मिलने की उम्मीद है। बुमराह वनडे और टी-20 टीम में शामिल नहीं हैं। शुभमन गिल टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी टेस्ट टीम में जगह दी गई है। तेज गेंदबाज आकाशदीप की वापसी भी अहम है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट जुलाई 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला था। मोहम्मद सिराज, नीतीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें:

वनडे में गिल के बाद अय्यर के हाथ कमान

वनडे टीम में कप्तानी का बंटवारा खास है। गिल शुरुआती तीन मैचों में नेतृत्व करेंगे, जबकि अंतिम दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे। इन आखिरी दो मुकाबलों में गिल और उपकप्तान केएल राहुल को आराम दिया जाएगा। ऐसे में अय्यर के पास अपनी कप्तानी साबित करने का मौका होगा।

Advertisement

वनडे टीम में रवींद्र जडेजा को जगह नहीं मिली है। उनकी जगह अक्षर पटेल पांचों मैचों के लिए टीम में लौटे हैं। वहीं, कुमार कुशाग्र को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। तिलक वर्मा और आकिब नबी को भी आखिरी दो मुकाबलों के लिए चुना गया है। प्रसिद्ध कृष्णा की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी, जबकि अंशुल कंबोज अंतिम दो वनडे में नहीं खेलेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी से बल्लेबाजी क्रम को अनुभव मिलेगा। ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी।
india-tour-of-new-zealand-2026-squad-bumrah-iyer (3)

टी-20 में भुवनेश्वर की वापसी, वैभव पर निगाहें

टी-20 टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। 36 वर्षीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2022 में खेला था। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में बरकरार रखा गया है। श्रेयस अय्यर इस प्रारूप में कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के सामने तीनों प्रारूपों में खुद को साबित करने की चुनौती होगी। बुमराह की वापसी, वनडे में दो कप्तानों की रणनीति और युवा खिलाड़ियों को मिले अवसर इस दौरे को खास बना रहे हैं।

भारत की टी-20 टीम के खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
india-tour-of-new-zealand-2026-squad-bumrah-iyer (4)

पहले तीन वनडे टीम के भारतीय खिलाड़ी

शुभमन गिल (कप्तान), अंशुल कंबोज, रोहित शर्मा, गुरनूर बराड़, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, नमन धीर और कुलदीप यादव।

आखिरी दो वनडे टीम के सदस्य

श्रेयस अय्यर (कप्तान), औकिब नबी, रोहित शर्मा, गुरनूर बराड़, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, यश ठाकुर, नमन धीर और कुलदीप यादव।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: बैडमिंटन टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेल में पुरुष और महिला टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link