Lucknow CityUttar Pradesh

UP Public Holiday 2026 : महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी छुट्टी, 20 को पहले से था दशहरा का हॉलीडे

योगी सरकार ने बदली अवकाश सूची, 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक छुट्टी का आदेश जारी, प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों सहित संबंधित विभागों को भेजे निर्देश

लखनऊ, 16 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश में महानवमी के मौके पर 19 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने पहले से तय छुट्टी की तारीख में बदलाव करते हुए सोमवार को भी अवकाश घोषित किया है। इससे प्रदेश में सोमवार व मंगलवार को लगातार दो दिन छुट्टी रहेगी।

अवकाश सूची में बदलाव का आदेश

प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसमें पहले जारी अवकाश सूची में संशोधन किया गया है। आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय, बैंकों सहित संबंधित विभागों को निर्देश भेजे गए हैं।

पहले 20 अक्टूबर को तय थी छुट्टी

शासन की पहले जारी सूची में 20 अक्टूबर को महानवमी व विजयदशमी का अवकाश निर्धारित था। अब 19 अक्टूबर को भी सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। सरकार के इस फैसले से नवरात्र के दौरान पूजा-पाठ करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

नवरात्रि में है महानवमी का विशेष महत्व

शारदीय नवरात्र में महानवमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। कई परिवारों में कन्या पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इसी पर्व के मद्देनजर 19 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  44°C के कहर से बचाव पर जोर... स्कूल बने सेफ्टी जोन, ये हैं बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link