Lucknow City

140 बीघे में जमीन का खेल ध्वस्त! LDA का बुलडोजर चला तो खुली अवैध प्लॉटिंग की पोल, खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट

लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र में 11 अवैध प्लॉटिंग जमींदोज, चौक से दुबग्गा तक 8 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, कहीं आपका प्लॉट भी ‘कागजों का महल’ तो नहीं?

लखनऊ, 6 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में जमीन खरीदकर घर बनाने या निवेश करने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह खबर बेहद अहम है। एलडीए की कार्रवाई ने एक बार फिर शहर में चल रहे अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के उस कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें चमकदार लेआउट और सस्ते प्लॉट के नाम पर खरीदारों को आकर्षित किया जाता है। एलडीए ने करीब 140 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 11 अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का दायरा सिर्फ प्लॉटिंग तक सीमित नहीं रहा। अवैध कॉलोनी से लेकर व्यावसायिक निर्माण तक एलडीए ने शिकंजा कसा है।
lucknow-lda-demolishes-illegal-plotting-bbd-commercial-sealed (2)

यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने बीबीडी थाना क्षेत्र में की। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के मुताबिक बगुलहा और सिकन्दरपुर खुर्द में इंदिरा नहर तथा किसान पथ के आसपास निजी विकासकर्ताओं द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई। यहां सतीश, देशराज, संजय, किशोर, जंगी, भानू, हरिनाम, मोहम्मद शरीफ, दुर्गेश, श्रीकांत, राम धीरज, सतीश मिश्रा, कौशल कुमार, नीरज व अन्य द्वारा विकसित की जा रही 11 अवैध प्लॉटिंग में मौके पर किए गए निर्माण ध्वस्त किए गए।
lucknow-lda-demolishes-illegal-plotting-bbd-commercial-sealed (3)

खरीदारों के लिए बड़ा सवाल- प्लॉट खरीदने से पहले जांच कितनी जरूरी?

ये भी पढ़ें:

एलडीए की इस कार्रवाई का सबसे बड़ा संदेश उन लोगों के लिए है जो कम कीमत, सड़क के किनारे प्लॉट और भविष्य में तेजी से बढ़ने वाले इलाके का लालच देखकर जमीन खरीद लेते हैं। किसी कॉलोनी का नाम, सड़क, बिजली के खंभे या बाउंड्रीवॉल दिखना भर इस बात की गारंटी नहीं है कि वहां प्लॉटिंग वैध है। खरीदारों को जमीन की वैधता और संबंधित स्वीकृतियों की जांच किए बिना पैसा लगाने से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
lucknow-lda-demolishes-illegal-plotting-bbd-commercial-sealed (4)

बीबीडी, चौक, बाजारखाला, सआदतगंज और दुबग्गा में अवैध निर्माण सील

इसके साथ ही बीबीडी क्षेत्र के लौलाई, हासेमऊ और भरवारा में भी अवैध रो-हाउस भवन समेत तीन अवैध निर्माण सील किए गए। उधर प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने चौक, बाजारखाला, सआदतगंज और दुबग्गा में अभियान चलाकर पांच अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए। इन निर्माणों को अफसर अली, धर्मेन्द्र, सर्वेश कुमार, मयंक दीक्षित, मनोज शर्मा, रितेश व अन्य द्वारा कराया जा रहा था। ऐसे में जमीन या मकान खरीदने वालों के लिए संदेश है कि सस्ता सौदा दिखे तो सिर्फ कीमत न देखें, जमीन की वैधता भी जांचें।
lucknow-lda-demolishes-illegal-plotting-bbd-commercial-sealed (5)

ये भी पढ़ें  अयोध्या आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें... इस दिन बंद रहेंगे रामलला के पट, शाम के बाद ही होंगे दर्शन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button