Lucknow City

बारिश ने बिगाड़े मलिहाबाद के हालात, विधायक जय देवी कौशल बोलीं – नुकसान बताएं, मिलेगी मदद

मलिहाबाद में करीब 70 घंटे की लगातार बारिश से कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, धान की फसल खेतों में गिरी, पेड़ गिरने से रास्ते और बिजली सप्लाई प्रभावित, विधायक ने प्रभावित परिवारों को मदद का भरोसा दिया

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 27 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित मलिहाबाद क्षेत्र में करीब 70 घंटे से जारी भारी बारिश ने गांवों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगह कच्चे मकानों की दीवारें और छतें गिर गईं। खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। पेड़ गिरने से रास्ते बंद हुए हैं, जबकि बिजली के पोल टूटने से कई इलाकों में सप्लाई भी बाधित है। Heavy Rain के चलते ग्रामीण इलाकों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मलबे में दबे परिवार के तीन लोग

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रूसेना गांव के मजरे चैना में शनिवार को कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई। हादसे के समय सुरेश उनकी बेटी सलोनी और बेटा रजनीश मलबे की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:

lucknow-malihabad-heavy-rain-damage-mla-jai-devi-kaushal-help (2)

कई गांवों में मकान क्षतिग्रस्त

मवईकला, अमृत खेड़ा और गहदो में भी कच्चे मकान गिरने की सूचना है। मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया। लगातार बारिश के बीच ग्रामीण अपने घरों को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं। Malihabad News में बारिश से मकानों और फसलों को हुए नुकसान की जानकारी सामने आई है।

पेड़ गिरने से टूटा बिजली पोल

रविवार सुबह ढेढेमऊ गांव में सड़क पर एक भारी पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली का पोल भी टूट गया। इससे सड़क पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। Lucknow News में भी लगातार बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में जलभराव और दूसरे नुकसान की सूचनाएं सामने आ रही हैं।

lucknow-malihabad-heavy-rain-damage-mla-jai-devi-kaushal-help (3)

विधायक ने दिया मदद का भरोसा

क्षेत्र में बारिश से पैदा हुए हालात को लेकर मलिहाबाद की विधायक जय देवी कौशल ने प्रभावित परिवारों से सीधे संपर्क करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मकान गिरा है या किसी तरह का नुकसान हुआ है, वह इसकी जानकारी तुरंत उन्हें दे, ताकि मामले को संज्ञान में लेकर मदद के लिए प्रयास किया जा सके।

नुकसान छिपाने के बजाय सूचना दें

जय देवी कौशल ने कहा कि बारिश के कारण किसी परिवार को परेशानी हुई है तो वह इसे छिपाए नहीं। समय पर जानकारी मिलने से राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में बारिश से बने हालात पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने के प्रयास जारी रहेंगे।

lucknow-malihabad-heavy-rain-damage-mla-jai-devi-kaushal-help (4)

जारी किए संपर्क नंबर

विधायक ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन से संपर्क बनाए रखने को भी कहा है। प्रभावित लोग विधायक से 8400004449 और 7897671156 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में फिर चोरी, चार दिन में दूसरी वारदात, दानपात्र उठा ले गए चोर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link