Lucknow City

लखनऊ: एक साल पहले हुई थी शादी…मायके आई विवाहिता ने सहेली संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

रहीमाबाद के मनकौटी गांव के पास हुई घटना, साथ में ससुराल से आया था देवर, पहेली बनी दोनों की खुदकुशी की वजह

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 11 फरवरी 2026:

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के मनकौटी गांव में बुधवार सुबह ससुराल से लौटी एक विवाहिता ने अपनी सहेली के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिवार वाले सदमे में हैं। दोनों की खुदकुशी की वजह पता नहीं चल सकी है।

बताया गया कि मनकौटी गांव की रहने वाली नीतू 23 वर्ष, बेटी बुद्धा, की शादी करीब एक साल पहले उन्नाव के धनैया खेड़ा निवासी इशू से हुई थी। उसका पति बाहर रहकर काम करता है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे नीतू अपने देवर के साथ ससुराल से गांव लौटी थी।

WhatsApp Image 2026-02-11 at 3.18.52 PM

घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद वह अकेले निकल गई और रहीमाबाद व दिलावर नगर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की ओर चली गई। कुछ देर बाद उसकी करीबी सहेली शशी 20 वर्ष भी उसी जगह पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने उधर से गुजर रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रेन चालक ने तुरंत रहीमाबाद स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। वहां से थाने को लिखित जानकारी दी गई। रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर जांच शुरू की गई। इंस्पेक्टर त्रिगुणानायक ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। अभी साफ नहीं है कि यह पहले से तय किया गया कदम था या इसके पीछे कोई और वजह है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-02-11 at 3.18.52 PM (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button