Lucknow City

लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी सूचना : दीपावली के दिन शाम तक ही चलेंगी ट्रेनें

​लखनऊ, 19 अक्टूबर 2025:

​यूपी की राजधानी लखनऊ में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया गया है।

​उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) ने तय किया है कि सोमवार (20 अक्टूबर) को लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं केवल सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक ही उपलब्ध रहेंगी।

​यूपीएमआरसी के पीआरओ के मुताबिक दीपावली के दिन दोनों टर्मिनल स्टेशन सीसीएस (अमौसी) एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू होंगी। यात्रियों को ध्यान देना होगा कि आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी।

ये भी पढ़ें:

​यह समय परिवर्तन सिर्फ दीपावली पर्व के दिन यानी 20 अक्टूबर के लिए लागू होगा। अगले दिन से मेट्रो सेवाएं अपने सामान्य समय सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक जारी रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने त्योहार की खरीदारी और यात्रा की योजना इस बदले हुए समय के अनुसार ही बनाएं ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें  पत्नी की Morphed photo वायरल होने के बाद, आंध्र के 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link