Lucknow City

Lucknow News : शंख एयरलाइंस के ऑफिस पहुंचा आयकर विभाग, मोबाइल कब्जे में, खंगाले दस्तावेज

Shankh Airlines : कंपनी के कारोबार और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटा रही टीम, बैंक खातों और निवेश का भी ब्योरा खंगाला जा रहा, मालिक श्रवण विश्वकर्मा से पूछताछ की जानकारी

लखनऊ, 25 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड स्थित शंख एयरलाइंस के कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने अचानक धावा बोला। कई अधिकारी एक साथ संख टावर पहुंचे, जिसके बाद कंपनी के तीन मंजिला दफ्तर में जांच शुरू की गई। सुरक्षा को देखते हुए कार्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

कर्मचारियों से पूछताछ, मोबाइल भी लिए

Income Tax Raid : बताया गया कि आयकर विभाग की टीम कंपनी के मालिक श्रवण विश्वकर्मा से भी पूछताछ कर रही है। दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों से कंपनी के कारोबार, आय के स्रोत और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी ली जा रही है। टीम ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए हैं। कार्यालय में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है।

lucknow-shankh-airlines-office-income-tax-raid-gomtinagar-vistar (2)

ये भी पढ़ें:

दस्तावेज और बैंक खातों की जांच

इस दौरान आयकर अधिकारी कंपनी से जुड़े दस्तावेजों और बैंक खातों का ब्योरा खंगाल रहे हैं। टीम यह जानकारी जुटा रही है कि कंपनी की आय के प्रमुख स्रोत क्या हैं, कारोबार में किस तरह के वित्तीय लेन-देन हुए हैं और अलग-अलग जगहों पर कितना निवेश किया गया है।

लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे, साफ नहीं कार्रवाई की वजह

आयकर विभाग की टीम कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और कंपनी से जुड़े अन्य लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है। जांच के दौरान दफ्तर में आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी से जुड़ी आयकर संबंधी अनियमितताओं की जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की ओर से अभी तक सर्वे की वजह या जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच से जुड़ी स्थिति साफ हो सकेगी।

ये भी पढ़ें  एमकेआईटीएम : बीबीए की छात्रा परलीन कौर ने बढ़ाया गौरव...यूनिवर्सिटी टॉपर बनीं

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link