Lucknow CityUttar Pradesh

विधानमंडल सत्र पर लखनऊ में 9 फरवरी को बदलेगा ट्रैफिक रूट…कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

विधानसभा के आसपास सामान्य वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित, रोडवेज व सिटी बसों के लिए वैकल्पिक रूट तय

लखनऊ, 9 फरवरी 2026:

विधानमंडल के प्रथम सत्र-2026 के कारण 9 फरवरी सोमवार को लखनऊ शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार विधानसभा और हजरतगंज क्षेत्र की ओर जाने वाले कई मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

इन मार्गों पर नहीं जा सकेंगे वाहन

– बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ मोड़ और विधानसभा की ओर
– डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क व विधानसभा मार्ग
– रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने होते हुए हजरतगंज की ओर
– सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज और विधानसभा की ओर
– परिवर्तन चौक व हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज होकर विधानसभा मार्ग

ये रहेंगे वैकल्पिक डायवर्जन रूट

लालबत्ती चौराहा, कैण्ट, गोल्फ क्लब, 1090 चौराहा, चिरैयाझील, कैसरबाग, बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, दैनिक जागरण चौराहा और मेफेयर तिराहा के रास्ते वाहन अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

रोडवेज व सिटी बसों के लिए खास व्यवस्था

महानगर, गोमतीनगर और चारबाग की ओर से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें हजरतगंज और विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। इन बसों को बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु), बन्दरियाबाग, लालबत्ती, कैण्ट और कैसरबाग के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

आपात सेवाओं को छूट

स्वास्थ्य इमरजेंसी की स्थिति में एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी अनुमति दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button