Lucknow City

यूपी में बिजली की त्राहि-त्राहि पर मायावती की सलाह, कहा…सरकार जरूरी इंतजाम करे

भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा- कम आपूर्ति और लगातार कटौती से गरीब, किसान, छोटे कारोबारी समेत करोड़ों लोग परेशान, नए पावर प्लांट लगाने और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयारी भी हो

लखनऊ, 22 मई 2026:

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच राज्य में बिजली की कम आपूर्ति और लगातार कटौती से आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है।

मायावती ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि प्रदेश के गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारी और मेहनतकश लोग बिजली संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अलग-अलग इलाकों में लोग अपना आक्रोश भी जाहिर कर रहे हैं, जिसकी चर्चा मीडिया में लगातार हो रही है।

उन्होंने सरकार से अपील की कि लोगों की परेशानी को देखते हुए बिजली आपूर्ति से जुड़े जरूरी इंतजाम तत्काल किए जाएं, ताकि गर्मी के इस दौर में लोगों को राहत मिल सके। बसपा प्रमुख ने कहा कि आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए पावर प्लांट लगाए जाएं और बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ें  पूर्व IPS अफसर अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस टीम ने ट्रेन में दबोचा... जानें पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button