Uttarakhand

Yoga Day: सिटी फॉरेस्ट में योग के लिए उमड़े लोग, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योगासन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने सहस्रधारा में योग शिविर का किया आयोजन, कार्यक्रम में मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक हुए शामिल

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 21 जून 2026ः

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सिटी फॉरेस्ट पार्क, सहस्रधारा में भव्य योग शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, रवि विरजानिया, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने योग किया। प्रशिक्षकों के निर्देशन में लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया और नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
mdda-dehradun-international-yoga-day-2026-sahastradhara-city-forest

ये भी पढ़ें:

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। कहा कि योग केवल शारीरिक फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन व सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है और व्यक्ति का समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है।

योग शिविर के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों के प्रति जागरूकता वर्तमान समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में एमडीडीए, सूचना विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के समापन पर प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प दोहराया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  NEET UG Counseling में फर्जीवाड़े पर धामी का एक्शन : आठ अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त, आरक्षित श्रेणियों के दस्तावेजों की होगी जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link