Raebareli City

तिलक समारोह में हड़कंप…दावत खाकर तीन दर्जन से ज्यादा लोग बीमार, हॉस्पिटल पहुंचे मेहमान

समारोह में खाना खाने के कुछ देर बाद शुरू हुई उल्टी-दस्त की शिकायत, दो लोगों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर, स्वास्थ्य टीम ने शुरू की जांच

विजय पटेल

रायबरेली, 16 अप्रैल 2026:

शिवगढ़ इलाके में तिलक समारोह के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए जब खाना खाने के बाद तीन दर्जन से ज्यादा मेहमान फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल रहे। घटना तिलेंडा स्थित एक निजी मैरिज लॉन की है, जहां शिवगढ़ कस्बे के रहने वाले राजन गुप्ता ने अपने बेटे स्वप्निल गुप्ता का तिलक समारोह की दावत रखी थी।

WhatsApp Image 2026-04-16 at 11.17.28 AM

ये भी पढ़ें:

समारोह में बड़ी तादाद में मेहमान शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि खाना खाने के कुछ ही देर बाद कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। एक के बाद एक लोग बीमार पड़ने लगे तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसमें पुरुषों के साथ बच्चे भी शामिल रहे।

Advertisement

परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने बीमारों को बाइक व अन्य वाहनों से तुरंत नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के बीमार होने की बात सामने आई है।

WhatsApp Image 2026-04-16 at 11.17.27 AM

डॉक्टरों के मुताबिक दो मरीजों की हालत ज्यादा खराब थी, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी मरीजों का इलाज सीएचसी में चल रहा है और हालत फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाने में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा गया, जिसकी वजह से यह हालात बने।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी पहुंच रहे रायबरेली... कल जनता से होंगे रूबरू, जानिए दौरे का पूरा शेड्यूल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link