Varanasi

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से वाराणसी में हंगामा, मुस्लिम महिलाओं ने फूंका पुतला

राजकीय अतिथि गृह के पास हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन, मधु पूर्णिमा किश्वर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

विकास गोंड

वाराणसी, 15 अप्रैल 2026:

पीएम नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर वाराणसी में विरोध तेज हो गया है। बुधवार को कचहरी स्थित राजकीय अतिथि गृह के पास मुस्लिम महिलाओं ने एकजुट होकर मधु पूर्णिमा किश्वर का पुतला फूंका और जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की टिप्पणी करने का साहस न कर सके।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.14.23 PM

Advertisement

हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि प्रधानमंत्री देश की गरिमा का प्रतीक होते हैं। उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग पूरे राष्ट्र का अपमान है। प्रदर्शन में शामिल खुशिदा बानो ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी न सिर्फ निंदनीय है बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करती है।

वहीं, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के शशांक शेखर त्रिपाठी ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। इस पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुतला दहन के दौरान मौके पर कई लोग जुट गए जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दरोगा का जबड़ा तोड़ा था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link