Lucknow City

MY Bharat का युवा महाकुंभ, 1500 से ज्यादा Volunteers को मिला विकसित भारत का मिशन

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने युवाओं से अगले तीन महीने में 300 नए युवा जोड़ने की अपील की, Nation First Challenge के पांच विजेताओं को सम्मान मिला, सम्मेलन में नशा मुक्त भारत का संकल्प भी दिलाया

लखनऊ, 17 जुलाई 2026:

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को MY Bharat राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 1500 से ज्यादा युवा स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का मकसद युवाओं में नेतृत्व क्षमता, समाज सेवा की भावना और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना रहा, ताकि वे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

विकसित भारत की जिम्मेदारी युवाओं पर

सम्मेलन में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि अमृतकाल के अगले 25 साल युवाओं के हैं। विकसित भारत का सपना आज की युवा पीढ़ी ही पूरा करेगी और उसी भारत में आने वाली पीढ़ियां अपना जीवन बिताएंगी। उन्होंने कहा कि देश की करीब 65 फीसदी आबादी 35 साल से कम उम्र की है और यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि देश को ऐसे युवा नेताओं की जरूरत है जो गांव, कस्बों, शहरों, जनजातीय इलाकों और दूरदराज के क्षेत्रों से निकलकर समाज का नेतृत्व करें। नेतृत्व किसी परिवार या राजनीतिक पृष्ठभूमि का मोहताज नहीं होना चाहिए।

MY Bharat को बताया युवाओं का वन स्टॉप प्लेटफॉर्म

मनसुख मांडविया ने कहा कि MY Bharat युवाओं के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां उन्हें Volunteering, Career Opportunities, Skill Development, Community Service और Innovation से जुड़ने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के दौरान युवाओं से मिले कई सुझावों को केंद्रीय बजट 2026 में भी जगह दी गई है।

हर स्वयंसेवक को मिला 300 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री ने सभी MY Bharat स्वयंसेवकों से अगले तीन महीने के भीतर कम से कम 300 नए युवाओं को प्लेटफॉर्म से जोड़ने और 100 सक्रिय युवा क्लबों का पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर युवा क्लब समाज सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनना चाहिए।
my-bharat-national-youth-volunteer-conference-lucknow-mansukh-mandaviya (2)

उन्होंने युवाओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान को मजबूत करने की भी अपील की। उनका कहना था कि देश का भविष्य सिर्फ सरकारी दफ्तरों में नहीं बल्कि समाज के बीच काम कर रहे युवाओं के प्रयासों से तय होगा।

यूपी में तेजी से बढ़े MY Bharat से जुड़े युवा

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि MY Bharat युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा देने वाला मजबूत मंच बन गया है। उन्होंने बताया कि देशभर में 2.25 करोड़ से ज्यादा युवा MY Bharat से जुड़े हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में पंजीकृत युवाओं की संख्या 13.5 लाख से बढ़कर 23 लाख से अधिक हो चुकी है। उन्होंने इसे युवाओं की बढ़ती भागीदारी और जिम्मेदारी का संकेत बताया।

युवाओं की ताकत से आएगा बदलाव

युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कहा कि बड़ी संख्या में सेवा भावना से जुड़े युवाओं का एक मंच पर जुटना सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जब युवा किसी लक्ष्य को अपना व्यक्तिगत संकल्प बना लेते हैं तो समाज में स्थायी बदलाव संभव हो जाता है। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की भूमिका बेहद अहम होगी।
my-bharat-national-youth-volunteer-conference-lucknow-mansukh-mandaviya (3)

Nation First Challenge के विजेताओं का सम्मान

सम्मेलन के दौरान Nation First Challenge के शीर्ष पांच विजेताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में अभिषेक रामदास नाइकवाड़ी (महाराष्ट्र), टी रमेश (तेलंगाना), नामरेड्डी ऋत्विक रेड्डी (तेलंगाना), स्वामीकेरी वेंकट लोकेश (आंध्र प्रदेश) और कृष्णानंद जायसवाल (उत्तर प्रदेश) शामिल रहे।

नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान MY Bharat पोर्टल, नेतृत्व विकास और Community Outreach से जुड़े ओरिएंटेशन सत्र भी आयोजित किए गए। नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। सम्मेलन के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया और देश के हर गांव, हर मोहल्ले और हर घर तक इस अभियान का संदेश पहुंचाने का प्रण दोहराया। उन्होंने सेवा, अनुशासन और कर्तव्य भावना के साथ विकसित, आत्मनिर्भर और नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का भी संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें  Lucknow: हाईवे पर जली कार, धमाके फिर अंदर मिला युवक का कंकाल, हत्या या हादसा में उलझी पुलिस

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button