Uttarakhand

कार्यक्रम से पहले अमर सिंह मेहता के परिजनों से मिले राहुल, बोले- कांग्रेस पार्टी उनके साथ

सांसद व नेता प्रतिपक्ष 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून पहुंचे, दिवंगत कांग्रेस नेता के आवास पहुंच व्यक्त कीं शोक संवेदनाएं, एक दिन पहले हो गई थी मौत

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 17 जुलाई 2026ः

सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे हैं। राहुल कार्यक्रम में पहुंचने से पहले दिवंगत कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। अमर सिंह मेहता की एक दिन पहले कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों के दौरान भारी लोहे का पिलर गिरने से मौत हो गई थी।
rahul-gandhi-dehradun-visit-amar-singh-mehta-family-condolence-congress (2)

राहुल गांधी ने कहा कि अमर सिंह मेहता का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है और एक समर्पित साथी का इस तरह अचानक चले जाना पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए गहरा आघात है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह स्वयं और पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दिवंगत अमर सिंह मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि 16 जुलाई को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। मंच पर वाटरप्रूफ टेंट और अन्य कार्य क्रेन की सहायता से किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक भारी लोहे का पिलर असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता आ गए। कार्यकर्ता उन्हें तुरंत सीएमआई अस्पताल ले गए, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी विवाद पर BJP-Congress का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस की बैरिकेडिंग ने संभाले हालात

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button