Raebareli City

रायबरेली में नवरात्रि की धूम…मंदिरों में लगीं कतारें रामकथा से पहले निकली कलश यात्रा

मनसा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय राम कथा कार्यक्रम का शुभारंभ

विजय पटेल

रायबरेली, 19 मार्च 2026:

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के लगभग 150 साल पुराने मनसा देवी मंदिर में तड़के भोर से भक्तों की लंबी कतारें लगीं। श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना में शामिल हुए। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। वहीं जीआईसी में रामकथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने जिले में त्योहार की आस्था और भक्ति का जज्बा दर्शाया।
जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। प्रमुख मंदिरों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, पेयजल और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

WhatsApp Image 2026-03-19 at 4.20.13 PM

इसके साथ ही कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों राम भक्त शामिल हुए। डिग्री कॉलेज चौराहे से शुरू हुई यात्रा में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बढ़-चढ़कर भाग लिए। कलश यात्रा के माध्यम से शहर के डिग्री कॉलेज ग्राउंड में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्य आयोजक पुलक त्रिपाठी ने बताया कि कथा वाचक राजन जी महाराज के श्रीमुख से राम कथा सुनने के लिए पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और पूरे आयोजन स्थल पर पुख्ता इंतजाम किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button