Raebareli City

समर्थ स्वामी जगजीवन दास के जन्मोत्सव पर गूंजे भजन…कई जिलों से जुटे श्रद्धालु

साहब बनबाल दास की तपोस्थली रसूलपुर गुंडा स्थित गद्दी पर हुए कार्यक्रम, अखंड रामचरितमानस का हुआ पाठ

विजय पटेल

रायबरेली, 26 जनवरी 2026:

सतनाम पंथ के प्रवर्तक समर्थ स्वामी जगजीवन दास के जन्मोत्सव पर जिले के रसूलपुर गुंडा स्थित गद्दी पर श्रद्धालुओं द्वारा अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वामी की वाणी का स्मरण कर और प्रसाद वितरित किया।

समर्थ स्वामी जगजीवन दास का जन्मदिन माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी को मनाया जाता है। सतनाम मतावलंबियों के मूलपीठ श्री कोटवाधाम सहित स्वामी जी द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित सभी 87 गुरुगद्दियों पर जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए। भक्तों ने भजन-कीर्तन, सत्संग, प्रसाद वितरण और भंडारों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-26 at 11.50.19 AM

Advertisement

इसी कड़ी में यहां साहब बनबाल दास की तपोस्थली रसूलपुर गुंडा स्थित गद्दी पर भक्तों द्वारा अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। वहीं, जो श्रद्धालु किसी कारणवश गुरुगद्दियों तक नहीं पहुंच सके, उन्होंने अपने घरों अथवा गांवों में सामूहिक रूप से जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर समर्थ स्वामी जगजीवन दास की वाणी को श्रद्धालुओं ने स्मरण किया ‘सब घट मेरा साईंया, सूनी सेज न कोय, बलिहारी वहि घट की, जेहि घट परगट होय’। यहां मंदिर और सत्संग भवन में जन्मोत्सव के अवसर पर आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में भक्त रसूलपुर गुंडा स्थित गद्दी पर पहुंचकर आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें  जयंती: महाराणा प्रताप को नमन कर गरजे सीएम, कहा...वजूद के लिए जूझेगा पाकिस्तान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link