Uttarakhand

भाजपा लगाएगी जीत की ‘हैट्रिक’… नितिन नबिन ने दिया हारी सीटों पर बूथ मैनेजमेंट का मंत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, कहा- 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी की अग्नि परीक्षा, संगठन को करना होगा अपने पिछले रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 29 मई 2026:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, डबल इंजन सरकार के कार्यों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा उत्तराखंड में जीत की ‘हैट्रिक’ लगाएगी। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी की अग्नि परीक्षा है और संगठन को अपने पिछले रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी और मंत्री समूह की बैठकों में तय किया गया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जिन बूथों पर पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, वहां विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जाएगा। इसके लिए कोर कमेटी के 17 सदस्य जून, जुलाई और अगस्त में सभी विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो दिन का प्रवास करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले दिन प्रवास के दौरान 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। कहा कि उत्तराखंड सरकार ऐतिहासिक निर्णयों की वजह से देश के अन्य राज्यों में नजीर बन रहा है।

ये भी पढ़ें:
WhatsApp Image 2026-05-29 at 11.58.00 AM
NITIN NABIN VISTED UTTARAKHAND 

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवास के दौरान स्थानीय कोर कमेटियों व बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी फीडबैक लेंगे और संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की चुनावी रणनीति पूरी तरह बूथ आधारित होती है और इसी को और प्रभावी बनाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे का जवाब देने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सरकार तक सुझाव पहुंचाने की भी योजना बनाई गई है।

कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, सह प्रभारी रेखा वर्मा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा. धन सिंह रावत और मदन कौशिक शामिल हुए।

मंत्री समूह की बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, भरत सिंह चौधरी, खजान दास, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, गणेश जोशी, रेखा आर्य और प्रदीप बत्रा शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मानवीर चौहान समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  देहरादून में एयर अटैक का सायरन, 30 मिनट के ब्लैकआउट में दहला शहर, मॉक ड्रिल से परखीं तैयारियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button