Entertainment

OTT Releases This Week: पहले थ्रिलर फिर क्रांति की कहानी, जानिए क्या-क्या होगा रिलीज

'फौदा' का नया सीजन 8 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगा, 'चुंबक' में मोहल्ले के रिश्तों की कहानी दिखेगी, 'द रिवोल्यूशनरीज' में आजादी की लड़ाई की पृष्ठभूमि नजर आएगी, बच्चों के लिए 'जंगल टेल्स विद मोगली' भी स्ट्रीम होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, 7 सितंबर 2026:

इस हफ्ते OTT प्लेटफार्म धूम मचाने जा रहा है। अलग-अलग जॉनर की सीरीज व फिल्मों का जादू दिखेगा। दर्शक इनका दीदार कर सकें इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि क्या और कहां दिखेगा। वैसे बता दें इस सप्ताह रिलीज की शुरुआत ‘फौदा सीजन 5’ से होगी।

इस्राइल पर हुए हमलों को बयां करेगी ‘फौदा’

फौदा सीजन 5 एक साइकोलॉजिकल पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है। इसका नया सीजन 8 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। कहानी 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमलों के दो साल बाद की घटनाओं के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। वहीं 10 सितंबर को दो सीरीज OTT पर आएंगी। इनमें पहली ‘चुंबक’ है, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा।

ये भी पढ़ें:

ott-releases-this-week-fouda-chumbak-revolutionaries-ghamasan (2)

Advertisement

सस्पेंस थ्रिलर दिखेगा व परिवार के रिश्तों की दिखेगी कहानी

चुंबक सीरीज में मोहल्ले के परिवारों के बीच के रिश्तों, अपनापन व रोजमर्रा की जिंदगी को कहानी का हिस्सा बनाया गया है। इसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी व हेली शाह नजर आएंगे। इसी दिन ‘द परफेक्ट लाइफ’ भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह सस्पेंस थ्रिलर चार ऐसे कपल्स की कहानी है, जिनकी जिंदगी बाहर से परफेक्ट नजर आती है। अचानक एक मौत के बाद कहानी बदल जाती है। इसके बाद चारों कपल एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं।

ott-releases-this-week-fouda-chumbak-revolutionaries-ghamasan (5)

11 सितंबर को द रिवोल्यूशनरीज व घमासान का मचेगा हंगामा

11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की एंट्री होगी। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा व गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में हैं। जेसन शाह, पाओली डैम व टोटा रॉय चौधरी भी सीरीज का हिस्सा हैं। इसी दिन ZEE5 पर ‘घमासान’ रिलीज होगी। फिल्म में अरशद वारसी एक कुख्यात डाकू के किरदार में दिखाई देंगे, जबकि तिग्मांशु धूलिया भी अहम भूमिका में हैं। कहानी डाकू महाराज व STF अधिकारी आदित्य के बीच टकराव पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन भी तिग्मांशु धूलिया ने किया है।

ott-releases-this-week-fouda-chumbak-revolutionaries-ghamasan (3)

चोर नहीं दिखेंगे अली बाबा और 40 भूत, मोगली भी आएगा नजर

जियो हॉटस्टार पर 11 सितंबर से ‘अली बाबा और 40 भूत’ स्ट्रीम होगी। आशा नेगी व विशाल वशिष्ठ की यह हॉरर वेब सीरीज कुल 40 एपिसोड की है। इसके चार नए एपिसोड हर शुक्रवार रिलीज किए जाएंगे। बच्चों के लिए इस हफ्ते ‘जंगल टेल्स विद मोगली’ खास रिलीज है। एनिमेटेड सीरीज 12 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें मोगली की कहानी को बच्चों के हिसाब से पेश किया गया है।

ott-releases-this-week-fouda-chumbak-revolutionaries-ghamasan (4)

ये भी पढ़ें  कोर्टरूम ड्रामा वाली इस फिल्म ने OTT पर कैसे पलट दिया गेम? Netflix पर बन गई नंबर 1

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link