EntertainmentGorakhpur

पवन सिंह के ‘टचबडी’ ने मचाई धूम, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत : एक प्रेम कथा’ को मिला हाई एनर्जी एंथम

गोरखपुर में लॉन्च हुआ गाना, जॉनिता गांधी और अदिवि शेष के साथ पवन सिंह की तिकड़ी ने बढ़ाया रोमांच, सोशल मीडिया तेजी से हो रहा वायरल

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 29 मार्च 2026:

भोजपुरी संगीत के सुपरस्टार एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में दर्शकों के बीच लौटे हैं। इस बार उन्होंने अपनी आवाज और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के साथ पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत : एक प्रेम कथा’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘टचबडी’ पेश किया है। गोरखपुर की धरती पर रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया है।

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी बहुभाषी प्रस्तुति है। ‘टचबडी’ को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट और रिकॉर्ड किया गया है। इससे यह देशभर के दर्शकों तक आसानी से पहुंच बना रहा है। गाने में पवन की सुरीली आवाज और दमदार मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया है।

पवन सिंह ने इस गाने को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि वह हमेशा अपने संगीत में नए प्रयोग करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि जब अदिवि शेष ने उन्हें इस गाने का कॉन्सेप्ट बताया तभी उन्होंने तय कर लिया था कि इसमें अलग तरह की ऊर्जा और जोश भरना है। फिल्म की इंटेंस और एक्शन पैक्ड कहानी के अनुसार गाने को भी उसी स्तर का टेम्पो और स्टाइल दिया गया है।

अदिवि शेष के मुताबिक ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि फिल्म की ऊर्जा और भावनात्मक टोन को दर्शाने वाला खास म्यूजिकल अनुभव है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह की आवाज और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने को नई ऊंचाई दी है, जबकि जॉनिता गांधी की आवाज ने इसमें मधुरता का तड़का लगाया है।

Pawan Singh's 'Touchbuddy' Song Out Now on YouTube (1)

गाने के बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे और संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है। स्क्रीन पर पवन सिंह, अदिवि शेष और जॉनिता गांधी की तिकड़ी ने जबरदस्त डांस और एनर्जी के साथ इसे इस सीजन का संभावित डांस एंथम बना दिया है।

फिल्म ‘डकैत : एक प्रेम कथा’ का निर्देशन शनील देव ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। इसे अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया और सह-निर्माता सुनील नारंग हैं। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को पैन इंडिया रिलीज होगी। फिल्म से पहले ‘टचबडी’ ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमा लिया जो भोजपुरी स्टारडम को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दे रहा है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button