DelhiEntertainment

रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की जोड़ी: ‘Pushpa 2’ में क्या होगा नया?

नयी दिल्ली, 18 नवंबर 2024:

‘पुष्पा 2: द रूल’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च होते ही सिनेप्रेमियों के बीच हलचल मच गई है। कल फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के 1 घंटे में ही 1 करोड़ से ज्यादा व्युवर्स हो गये थे। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी, जो पहले भाग में फैंस की फेवरेट बनी थी, एक बार फिर स्क्रीन पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। इस बार दर्शकों की उत्सुकता का केंद्र यह है कि उनकी केमिस्ट्री और किरदारों के बीच का समीकरण कैसे विकसित होगा।

पहली फिल्म में जोड़ी का प्रभाव

‘पुष्पा: द राइज’ में अल्लू अर्जुन का दमदार पुष्पराज और रश्मिका मंदाना की मासूम लेकिन मजबूत श्रीवल्ली का किरदार दर्शकों के दिलों पर छा गया था। उनकी साधारण लेकिन भावनात्मक प्रेम कहानी ने न केवल साउथ इंडिया बल्कि पूरे देश में प्रशंसा बटोरी।

ये भी पढ़ें:

‘पुष्पा 2’ में जोड़ी का नया रंग

‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर से संकेत मिलता है कि इस बार दोनों किरदारों के बीच का रिश्ता और गहराई में जाएगा। पुष्पराज की बढ़ती ताकत और जिम्मेदारियों के बीच श्रीवल्ली का किरदार एक मजबूत सहायक की भूमिका निभाता दिखाई दे सकता है।

फैंस इस बात को लेकर भी उत्साहित हैं कि क्या इस बार फिल्म में रोमांस के साथ-साथ श्रीवल्ली का किरदार कुछ एक्शन सीन में भी नजर आएगा।

फैंस की प्रतिक्रिया

ट्रेलर के लॉन्च के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस ने #pushpa2trailar जैसे हैशटैग के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करनी शुरू कर दी हैं। कई फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार कहानी में श्रीवल्ली को पहले से बड़ा किरदार मिलेगा।

फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने कहा, “अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री को पहले भाग में दर्शकों ने सराहा। ‘पुष्पा 2’ में उनकी कहानी और भी रोचक होगी।”
निर्माता मिथ्री मूवी मेकर्स ने भी वादा किया है कि यह फिल्म हर लिहाज से पहली फिल्म से बड़ी और बेहतर होगी।

रिलीज डेट और अन्य जानकारियां

‘पुष्पा 2: द रूल’ को 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फैंस इस फिल्म के जरिए एक बार फिर दमदार एक्शन, बेहतरीन म्यूजिक और अल्लू अर्जुन-रश्मिका की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हैं।

ये भी पढ़ें  क्या आलिया भट्ट रणबीर कपूर की पहली पत्नी नहीं हैं? बॉलीवुड सुपरस्टार ने बताई सच्चाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button