Uttarakhand

देहरादून में PM मोदी का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबा रोड शो बना रिकॉर्ड

डाट काली मंदिर में पूजा से शुरुआत, एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़े लोग, जनसैलाब के बीच एक घंटे देरी से पहुंचे सभा स्थल

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 14 अप्रैल 2026:

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अवसर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। यहां उन्होंने देश और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनका काफिला देहरादून कैंट स्थित सभा स्थल के लिए रवाना हुआ। उन्होंने लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।

ये भी पढ़ें:

यह रोड शो कई मायनों में खास रहा। इसे प्रधानमंत्री मोदी का अब तक का सबसे लंबा रोड शो माना जा रहा है। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर युवाओं, महिलाओं और आमजन का भारी हुजूम उमड़ा रहा। भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और हर ओर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-04-14 at 4.59.15 PM

प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जनता के इस अपार प्रेम और समर्थन से वे बेहद प्रसन्न नजर आए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा मिलती है। यहां के लोगों का स्नेह उन्हें देश के विकास के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

उन्होंने बताया कि 12 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान जनता का उत्साह इतना अधिक था कि काफिले को धीमी गति से चलाना पड़ा। लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ने में समय लगा जिसके कारण वे निर्धारित समय से एक घंटे से अधिक देरी से सभा स्थल पहुंचे। प्रधानमंत्री ने इसके लिए जनसभा में मौजूद लोगों से क्षमा भी मांगी।

देहरादून में प्रधानमंत्री के इस भव्य स्वागत और अभूतपूर्व रोड शो ने राजनीतिक माहौल को ऊर्जा देने के साथ जनता और नेतृत्व के बीच गहरे जुड़ाव की झलक भी पेश की।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेसियों व पुलिस में झड़प... बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link