Unnao City

अंबेडकर जयंती पर निकली भीम शोभायात्रा… झांकियों में दिखी बाबा साहेब के संघर्ष की झलक

सैकड़ों लोग हुए शामिल, जगह-जगह हुआ स्वागत, पूरे रास्ते गूंजते रहे जय भीम के नारे, जगह-जगह बरसाए गए फूल

प्रमोद पासी

उन्नाव, 14 अप्रैल 2026:

शुक्लागंज में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भीम शोभायात्रा निकाली गई। जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। शहर के मुख्य मार्गों पर रौनक देखने को मिली, जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया गया।

डॉ. आंबेडकर बहुजन उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा की अगुवाई संस्था के अध्यक्ष बद्री प्रसाद ने की। उनके साथ पूनम भारती, योगेंद्र कुमार, सुरेंद्र फौजी, मुकेश गौतम, अरुण कुमार, राकेश गौतम, आकाश गौतम, दीपक गौतम, विशाल गौतम, जय सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-04-14 at 4.46.09 PM

यात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर अलग-अलग इलाकों में पहुंची। रास्ते में लोगों ने पानी, शरबत भंडारा लगाकर प्रतिभागियों का स्वागत किया।

शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। इनमें बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में भूमिका और सामाजिक बदलाव के प्रयासों को जीवंत तरीके से दिखाया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा झूमते नजर आए, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग जय भीम के नारे लगाते रहे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button