CrimeUttar Pradesh

दो युवतियों को मैजिक वाहन से कुचलने की घटना में पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,7 जनवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में बीते दिन दो युवतियों को मैजिक वाहन से कुचलने की घटना सामने आई थी। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी युवती का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।

अब पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मैजिक चालक गुलजार अली उर्फ अरमान अली को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के चाचा द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि गुलजार अली ने जानबूझकर पीछे से मैजिक वाहन से टक्कर मारी, जिससे दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

तहरीर के आधार पर चौरी चौरा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने गुलजार अली उर्फ रहमान अली उर्फ अरमान अली, पुत्र सफी अहमद उर्फ लड्डू, निवासी बड़ी कैथवलिया, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मैजिक वाहन सहित गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

घटना के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-28 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया था और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस मामले में पुलिस की सक्रियता के चलते अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर संतोष जताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  सीजेडसी' की बैठक से पूर्व सीएम योगी व धामी पहुंचे बाबा विश्वनाथ धाम, किया पंचामृत अभिषेक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link