Entertainment

पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर ‘राका’ का धमाकेदार ऐलान, धांसू पोस्टर ने बढ़ाया क्रेज

नई फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, एटली के निर्देशन में बनेगा बड़ा पैन इंडिया प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पर पोस्टर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह, कई भाषाओं में जारी हुआ फर्स्ट लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, 8 अप्रैल 2026:

साउथ सिनेमा के स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है। उनकी नई फिल्म का नाम ‘राका’ सामने आ गया है, साथ ही इसका दमदार पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। जैसे ही यह पोस्टर सामने आया, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई।

बर्थडे के मौके पर सुबह से ही उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ जुटी रही। लोग अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। माहौल में काफी जोश था। इस दौरान अल्लू अर्जुन भी बाहर आए और फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी किया। पहले इस प्रोजेक्ट को AA22xA6 नाम से जाना जा रहा था, जिसे अब आधिकारिक तौर पर ‘राका’ नाम दे दिया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया कि खुद को सीमाओं से आगे देखने के लिए तैयार हो जाइए।

इस फिल्म को डायरेक्टर एटली बना रहे हैं, जो बड़े कैनवास और मसाला फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण फीमेल लीड में नजर आएंगी, जिससे इसकी स्टार वैल्यू और बढ़ गई है।
‘राका’ को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी है। इसमें भारी स्तर पर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिल्म सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है, जिसके प्रोड्यूसर कलानिधि मारन हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सीएसआर डायलॉग : सीएम धामी ने किया डिजिटल क्लासरूम का शुभारंभ, कई कंपनियों संग एमओयू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button