Uttarakhand

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए देहरादून पहुंचे राहुल, आयोजन से पहले विलेन बना मौसम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सांसद व नेता प्रतिपक्ष का किया स्वागत, बद्रीनाथ धाम की पारंपरिक भोजपत्र माला पहनाई, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, बारिश ने बढ़ाई आयोजकों की चिंता

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 17 जुलाई 2026ः

सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बद्रीनाथ धाम की पारंपरिक भोजपत्र माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम से पहले मौसम बिगड़ने से आयोजकों की चिंता बढ़ गई है।

कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के छात्रों और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह कार्यक्रम छात्रों को अपनी बात सीधे रखने और उनके सुझावों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक प्रभावी मंच बनेगा।

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी कार्यक्रम में छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को सुनेंगे। साथ ही शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का दृष्टिकोण भी साझा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर के छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह बना हुआ है।
rahul-gandhi-dehradun-visit-chatron-ki-goonj-congress-event-rain-update (2)

उधर, मौसम के विलेन बनने से कार्यक्रम के आयोजकों की चिंता बढ़ गई है। कार्यक्रम स्थल तक लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। यदि बारिश जारी रहती है तो अपेक्षित भीड़ कम हो सकती है। विशेष रूप से दूर-दराज से आने वाले लोगों और युवाओं की उपस्थिति पर इसका असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा : हरिद्वार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDRF की 7 टीमें रहेंगी तैनात

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button