Entertainment

Bollywood News : रामायण में जटायु की झलक आई सामने, नया पोस्टर रिलीज, अनुपम खेर के किरदार पर टिकी निगाहें

नितेश तिवारी की फिल्म में जटायु के रूप में नजर आएंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने जारी किया दमदार पोस्टर, फिल्म में जटायु के किरदार को दिया अनुपम खेर ने स्वर, पोस्टर पर लिखा है 'धर्म के पंख' रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण की भूमिका में आएंगे नजर, 5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, 13 अक्टूबर 2026:

फिल्म Ramayana Part 1 में जटायु का किरदार अब सामने आ गया है। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर जटायु को अपनी आवाज देंगे। मेकर्स ने किरदार का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें जटायु के विशाल पंखों के साथ उनकी प्रभावशाली आंखें दिखाई गई हैं। पोस्टर पर ‘धर्म के पंख’ लिखा है, जो इस किरदार के साहस और बलिदान को दर्शाता है।

जीत नहीं युद्ध मे सत्य का साथ देने का संदेश

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए जटायु को साहस और धर्म का प्रतीक बताया है। पोस्ट के मुताबिक, जब अधर्म ने उड़ान भरी, तब उसका सामना करने के लिए साहस खड़ा हुआ। जटायु ने जीत के लिए नहीं, बल्कि सही का साथ देने के लिए युद्ध किया। फिल्म में अनुपम खेर इसी पौराणिक पात्र को अपनी आवाज के जरिए जीवंत करेंगे।

ramayana-part-1-jatayu-poster-anupam-kher-character-reveal (2)

ये भी पढ़ें:

रावण की ताकत जानकर भी दिखाया साहस

रामायण की कथा में जटायु उस पक्षीराज के रूप में याद किए जाते हैं, जिन्होंने माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना उससे मुकाबला किया था। रावण की ताकत का अंदाजा होने के बावजूद जटायु ने उसका रास्ता रोकने की कोशिश की थी।

Advertisement

20 अक्टूबर से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayana Part 1 की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी सामने आई है। फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स इस महागाथा को दो भागों में ला रहे हैं। इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

40 भाषाओं में रिलीज की तैयारी

Ramayana Part 1 को भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज करने की योजना है। फिल्म को दुनियाभर में करीब 40 भाषाओं में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मेकर्स इस पौराणिक कहानी को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें  क्या फिर से होगी हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी?, अक्षय बोले - सब कुछ ठीक हो जाएगा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link