Lucknow City

लखनऊ में शिया समुदाय का प्रदर्शन… ‘शहबाज शरीफ’ होश में आओ के नारे गूंजे

पाकिस्तान में शिया समुदाय पर अत्याचार के विरोध में फूटा गुस्सा, बड़ा इमामबाड़ा परिसर में जुटे सैकड़ों लोग, धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने की अगुवाई

लखनऊ, 13 फरवरी 2026:

पाकिस्तान में शिया समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ शुक्रवार को लखनऊ में शिया समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद के सामने सैकड़ों लोग एकत्र हुए और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

लखनऊ में जुमे की नमाज खत्म होते ही प्रदर्शन शुरू हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारे लगाए और शिया समुदाय पर हो रही हिंसा को तुरंत रोकने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरम रहा, हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 4.21.35 PM

ये भी पढ़ें:

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने प्रदर्शन की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में शिया समुदाय के साथ लगातार अन्याय हो रहा है, जिसे दुनिया के सामने लाना जरूरी है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ नारे लगाए गए और उनकी तस्वीरें जलाईं गईं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिया समुदाय के खिलाफ हिंसा बंद होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि किसी भी देश में मजहब के आधार पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि बेगुनाह लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 4.21.35 PM (1)

ये भी पढ़ें  UP : कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस को लेकर गरमाई सियासत, मायावती का सपा-कांग्रेस पर हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link