Lucknow City

Shiva Sharma Murder Case : 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे पुलिस को दे रही चकमा, नेपाल में छिपने का शक

घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर श्रद्धा, बहन रश्मि और साथी आदिल, तीन वीडियो जारी कर खुद को बताया निर्दोष, मददगारों की तलाश में जुटी पुलिस

लखनऊ, 17 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में युवा कारोबारी शिवा शर्मा (28) की हत्या के केस में वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। 25 हजार की इनामी श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और साथी आदिल के साथ घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गैर-जमानती वारंट जारी होने और 10 पुलिस टीमों के तलाश में जुटने के बावजूद आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है। वहीं, श्रद्धा लगातार वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बता रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कौन उसके मददगार हैं जिनकी हेल्प से वह पुलिस की कार्रवाई से बचकर लगातार ठिकाने बदल रही है?

लखनऊ से नेपाल तक तलाश, मददगारों पर पुलिस का शक

पुलिस की जांच में श्रद्धा के लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रूपईडीहा होते हुए नेपाल पहुंचने की आशंका सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह नेपाल के महेंद्रनगर क्षेत्र से आगे बढ़कर बांके जिले के रास्ते सुर्खेत में किसी होटल कारोबारी के यहां ठहरी हो सकती है। हालांकि उसके मौजूदा ठिकाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा को पुलिस की गतिविधियों की जानकारी पहले ही मिल जाने की आशंका है। इसी वजह से उसके लगातार ठिकाने बदलने की बात कही जा रही है। पुलिस ने नेपाल आने-जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी है। आशंका यह भी है कि वह नेपाल के रास्ते किसी दूसरे देश भागने की कोशिश कर सकती है।

ये भी पढ़ें:

shiva-sharma-murder-case-model-shraddha-dubey-absconding-nepal (2)

Advertisement

संदिग्ध हालात में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी शिवा की मौत

हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित श्रद्धा दुबे के फ्लैट से नीचे गिरा था। बताया गया है कि शिवा करीब चार महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना के समय शिवा के शरीर पर केवल अंडरवियर होने, चेहरे पर लिपस्टिक लगे होने और कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान मिलने की बात सामने आई थी। इन परिस्थितियों ने मामले को गंभीर बना दिया।

मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस

शिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि श्रद्धा ने शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। जांच में श्रद्धा के कुछ चर्चित लोगों और कथित आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों से संपर्क की बात भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। इनमें साइबर फ्रॉड के एक आरोपी का नाम भी शामिल है, जिसने कथित तौर पर श्रद्धा के नाम पर स्कोडा कार खरीदी थी। यह कार सहारनपुर के साइबर क्राइम थाने में बंद बताई गई है। एक नौकरशाह और प्रयागराज के एक विधायक से संपर्क की बात भी कही जा रही है लेकिन इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

shiva-sharma-murder-case-model-shraddha-dubey-absconding-nepal (3)
मृतक शिवा

तीन वीडियो जारी कर श्रद्धा ने दी ये सफाई

पुलिस की तलाश के बीच श्रद्धा ने तीन वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उसने दावा किया कि शिवा के फोन और अन्य जानकारियां पुलिस को भेजी हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उनके मुताबिक आरोपियों के मोबाइल नंबर फिलहाल बंद आ रहे हैं। अब पुलिस के सामने श्रद्धा तक पहुंचने के साथ उसके कथित मददगारों का पता लगाने की भी चुनौती है।

ये भी पढ़ें  बलिया के सुरहा ताल ने पहना रामसर का ताज... विदेशी सैलानियों के लिए खुले नए रास्ते

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link