Uttarakhand

सिलक्यारा टनल में फिर हादसा, शॉटक्रीट का हिस्सा टूटकर गिरा, श्रमिक ने दम तोड़ा

टनल के भीतर 900 मीटर अंदर टूटी लाइनिंग, देर रात निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, झारखंड का रहने वाला था मृतक श्रमिक, डीएम ने जांच के आदेश दिए, NHIDCL भी पूरे मामले की तह में जाने में जुटी

राजकिशोर तिवारी

उत्तरकाशी, 16 जुलाई 2026:

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही सिलक्यारा टनल में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर शॉटक्रीट लाइनिंग का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसा रात करीब दो बजे हुआ

ये भी पढ़ें:

जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब दो बजे हुआ। बड़कोट की ओर से टनल के लगभग 900 मीटर अंदर शॉटक्रीट लाइनिंग का एक ब्लॉक अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। उसी दौरान वहां काम कर रहा श्रमिक इसकी चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी 21 वर्षीय श्रमिक के रूप में हुई है।

प्रशासन ने तुरंत लिया संज्ञान, सुरक्षा मानक परखे जाएंगे

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मामले का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी बड़कोट को मौके पर भेजा। उन्होंने हादसे की वजहों की विस्तृत जांच कराने, निर्माण कार्य में अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों की पड़ताल करने और पूरी घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित परिवार को मिलेगी मदद, अन्य श्रमिकों की सेफ्टी पर फोकस

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा है कि मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए, जरूरी कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। इसके साथ ही टनल में काम कर रहे दूसरे श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

NHIDCL भी कर रही जांच

टनल परियोजना की कार्यदायी एजेंसी NHIDCL यानी नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भी हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा किन कारणों से टूटा और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।

ये भी पढ़ें  Global Tiger Day: सिंगल यूज प्लास्टिक वन्यजीवों के लिए खतरा, धामी बोले- जनआंदोलन से लगेगी रोक

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button